HomeSportsCricket Cricket

मुक्के जैसा था थप्पड़: श्रीसंथ

तिरुअनंतपुरम. श्रीसंथ इंडियन प्रीमियर लीग के मोहाली मैच के दौरान ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से हुए विवाद पर ‘केरल एक्सप्रेस’ श्रीसंथ ने कहा है कि उन्होंने हरभजन को माफ कर दिया है। श्रीसंथ ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि ‘हरभजन मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैंने उन्हें माफ कर दिया है।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है यह थप्पड़ जैसा नहीं बल्कि कुछ-कुछ मुक्के जैसा था। अपने सीनियर साथी के साथ गांधीगिरी की मुद्रा में श्रीसंथ ने कहा कि उनके मन में हरभजन के लिए किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। उनके अनुसार जो कुछ भी हुआ वो उसे भूल गए हैं, पर यह सच है कि इस घटना से वे दुखी हुए थे।

बीसीसीआई भी कर सकती है कार्रवाई:
मैच रेफरी द्वारा आईपीएल से हरभजन सिंह के निलंबन के बाद अब बीसीसीआई भी उन पर कार्रवाई कर सकती है। हरभजन बीसीसीआई के अनुबंधित खिलाड़ी हैं और हरभजन द्वारा श्रीसंथ के साथ किया गया व्यवहार आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। अगर बीसीसीआई हरभजन पर कार्रवाई करती है तो उन पर 5 टेस्ट मैचों या 10 वनडे मैचों का प्रतिबंध लग सकता है।

शाम तक आ सकता है फैसला:
थप्पड़ विवाद के बाद हरभजन और श्रीसंथ मामले के तूल पकड़ने से परेशान हैं। मैच रेफरी फारुख इंजीनियर ने हरभजन विवाद पर सुनवाई के लिए सोमवार दोपहर एक बजे का समय रखा है। उम्मीद है कि इस सुनवाई के दौरान हरभजन और श्रीसंथ के अतिरिक्त मुंबई इंडियंस टीम के कोच लालचंद राजपूत, किंग्स इलेवन पंजाब के सीइओ नील मैक्सवेल और टीम के कप्तान युवराज सिंह भी उपस्थित होंगे। आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी भी सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। मैच रेफरी इंजीनियर द्वारा शाम तक फैसला सुना दिए जाने की संभावना है।

वीडियो फुटेज से हो सकती है पुष्टि:
सोमवार को होने वाली अनुशासनात्मक सुनवाई में हरभजन सिंह को दंडित किए जाने की संभावना आईपीएल के चेयरमैन ललित मोदी के इस खुलासे के बाद बढ़ गई है कि कैमरे में कुछ चीजें ऐसी आई हैं, जो ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के विरुद्ध जा सकती हैं। मोदी ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि मैच की समाप्ति के बाद भी मैदान पर लगे कैमरे दस मिनट तक घूमते रहते हैं। मोहाली मैच के बाद हुई इस घटना में मैदान पर लगा कैमरा काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

मोदी ने सायमंड्स और श्रीसंथ विवाद को एक ही तरह का मसला मानने से इंकार कर दिया। मोदी ने कहा कि श्रीसंथ मामले पर हरभजन ने यह नहीं कहा है कि उन्होंने कुछ नहीं किया, बल्कि उनका कहना है कि इसके लिए उन्हें भड़काया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: