HomeNewsNational National

भारत आज रचेगा अंतरिक्ष में इतिहास

चेन्नई.भारत आज रचेगा अंतरिक्ष में इतिहास भारत दुनिया में पहली बार एक ही मिशन के अंतर्गत दस उपग्रहों का प्रक्षेपण कर अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। प्रक्षेपण सोमवार को पीएसएलवी-सी9 की मदद से श्रीहरिकोटा के शार रेंज से किया जाएगा। इसके पहले रूस ने एक ही मिशन में आठ उपग्रह लांच किए थे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सूत्रों ने बताया कि प्रक्षेपण के लिए अब तक कोई समस्या सामने नहीं आई है। इसके लिए उलटी गिनती शनिवार सुबह 7:23 बजे शुरू हुई थी। पीएसएलवी-सी9 सुबह 9:23 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होगा।

ये उपग्रह होंगे लांच :
* भारत का नया रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट सीएआरटीओएसएटी-2ए, वजन 690 किलो।
* इंडियन मिनी सैटेलाइट (आईएमएस-1), वजन-83 किलो।
* इसके अलावा विदेशों के आठ नैनोसैटेलाइट शामिल हैं। इनमें से छह उपग्रहों के समूह का नाम एनएलएस-4 है। इसे कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी ने विकसित किया है। इसमें शामिल छह नैनोसैटेलाइट को जापान, डेनमार्क, जर्मनी, कनाडा और नीदरलैंड की विभिन्न यूनिवर्सिटी ने बनाया है। * दो अन्य नैनोसैटेलाइट में एक एनएलएस-5 टोरंटो यूनिवर्सिटी और दूसरा रुबिन-8 जर्मनी में बना है।
* सभी आठ नैनोसैटेलाइट का कुल वजन 50 किलो है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: