bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

पुलिस या अपराधियों की फौज

लुधियानापंजाब पुलिस में 1398 मुलाजिम दागी हैं। इनमें कांस्टेबल से लेकर डीजीपी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। इन्हें आरटीआई एक्ट के सहारे बेनकाब किया है रिसर्जेस इंडिया नामक एनजीओ ने।

इन पुलिस मुलाजिमों पर हत्या, अपहरण, बलात्कार, लूट, घूसखोरी और चोरी जैसे संगीन मामले चल रहे हैं। पंजाब पुलिस के 54 गजटेड अफसरों पर केस दर्ज है। इनमें तीन डीजीपी, एक एडीजीपी पर भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। साथ ही तीन आईजी, 19 एसपी और 28 डीएसपी बलात्कार, अपहरण, हत्या और चोरी-डकैती जैसे मामलों में ट्रायल फेस कर रहे हैं। इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल रैंक के 1344 मुलाजिम विभिन्न अपराधों में संलिप्त हैं। जाली करंसी की तस्करी में कई पुलिसवाले पकड़े गए हैं।

आरटीआई के तहत यह जानकारी निकालने वाले रिसर्जेस इंडिया के महासचिव हितेन्दर जैन का कहना है कि इतने पुलिस मुलाजिमों का दागी होना बड़ी बात है क्योंकि औसतन सौ बार आरोप लगने पर ही एक पुलिसवाले के खिलाफ मामला दर्ज होता है।

ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर सभी आरोपों पर केस दर्ज हो जाए तो विभाग में अपराधियों की संख्या कितनी हो जाएगी।

हितेन्दर जैन के अनुसार, वर्ष 2003 में उनके एनजीओ ने पुलिस रिफॉर्म पर पीआईएल दायर कर पंजाब पुलिस के अपराधीकरण और राजनीतिकरण पर सवाल उठाया था। सरकार ने इस पर रोक लगाने के लिए कोई माकूल कदम नहीं उठाया। यही वजह है कि डिपार्टमेंट अपने ही भार के नीचे दबकर दम तोड़ रहा है।

कुल स्ट्रेंथ 70 हजार : 50 हजार की स्ट्रेंथ वाली पंजाब पुलिस को देश की बेहतरीन पुलिस फोर्स माना जाता है। पीएपी, आईआरबी और अन्य रिजर्व बलों को मिलाकर इसमें करीब 70 हजार जवान और अफसर हैं।

पुलिस डिसिप्लिंड फोर्स : औलख

डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर डीजीपी एनपीएस औलख पुलिस फौज की मार्फत जनता को पारदर्शी, जिम्मेदार और जवाबदेह शासन देने का दावा करते हैं। उनके मुताबिक पुलिस डिसिप्लिंड फोर्स है और इसके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। चाहे जो भी हो, अनुशासन तोड़ने वालों पर हर हाल में कार्रवाई होगी। उनका कहना है कि यदि व्यवस्था में कोई गड़बड़ी है या फिर कार्रवाई करने में ढील बरती गई है तो उस बारे में सख्त एक्शन लिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: