bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

‘गुल’ के लिए महंगा हुआ गुलाब

जालंधरचंद रुपए में रूठे गुल यानि गर्लफ्रैंड को गुलाब देकर मनाना इस समर में मुश्किल हो गया है। ऐसा नहीं है कि गुल का गुलाब से प्रेम कम हो गया है, बल्कि जनाब गुलाब का दाम बढ़ गया है। दरअसल गर्मियों में फूलों का रखरखाव महंगा होने के कारण सिटी के फ्लोरिस्ट ने दाम में कुछ इजाफा कर दिया है। फूलों की खुशबू इस गर्मी में महंगी पड़ रही है। इस सीजन में एक तरफ जहां फूलों की संभाल करना फ्लोरिस्ट के पसीने छुड़ा रहा है, वहीं इनकी मांग भी कम होती जा रही है । मैरिज व फैस्टीवल सीजन न होने के कारण फ्लोरिस्ट को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। उनके अनुसार इस सीजन में फूलों की देख-रेख के खर्चे आसमान छूने लगते हैं। इससे लगता है कि कद्रदानों के लिए भी गुलजार महंगाई का व्यापार हो गया है।

खर्च चुभता है काटों की तरह

फ्लोरिस्ट बताते हैं कि ज्यादातर फूल दिल्ली से मंगवाए जाते हैं। इसीलिए ज्यादातर फूलों के दाम दिल्ली की मंडी पर निर्भर करते हैं। साथ ही ऑरीजनल फ्लावर बैंगलूर से आते हैं। दूसरे गर्मियों में फूलों की पैदावार पर भी असर होता है, जिससे जिन फूलों की पैदावार कम हो जाती है, उनके दाम बढ़ने लगते हैं। फर्न्‍स एंड पेट्ल्स के सोनू के अनुसार सिटी की मार्केट इंडियन फ्लावर पर ज्यादा डिपैंड करती है। इस मौसम में फूलों से बहुत ज्यादा बिजनेस नहीं होता।

फूलों के दाम बढ़ने पर कस्टमर खरीदारी नहीं करते, इसीलिए इस सीजन में लोकल फ्लावर को प्रैफर किया जाता है जो सस्ते पड़ते हैं। मीरा फ्लोरिस्ट के मनिंदर सिंह के अनुसार गर्मियों में फूलों को 24 घंटे कूलिंग चाहिए और साथ ही ज्यादा पानी का छिड़काव भी । इस सीजन में उनका लाइफटाइम कम हो जाता है। फूलों के दाम भी 2 से 3 रुपए बढ़ाए जाते हैं। अगर रेट ज्यादा बढ़ा दिए जाते हैं तो कस्टमर नहीं मिलते।

ऑनलाइन डिमांड पर असर

इस सीजन में फूलों के दाम बढ़ने का असर ऑनलाइन ट्रेडिंग पर भी पड़ा है। मदर्स-डे तक कोई भी ऑनलाइन फूलों की बुकिंग नहीं हो रही। ऑरीजनल से ज्यादा आर्टीफीशियल फ्लॉवर ज्यादा डिमांड में हैं।

सैलीब्रेशन की रूपिंदर उप्पल के अनुसार फ्रैश फ्लावर से गर्मियों में बिजनेस में होने वाले नुकसान को आर्टीफीशियल फूल पूरी कर देते हैं। यह फूल आर्टीफीशियल होने के बावजूद फ्रैश फ्लॉवर की लुक देते हैं।

लाइफटाइम इन समर

गैरबेरा- 3 दिन

गुलाब- 2 दिन

कार्निशर- 4 दिन

लिल्ली- 3 दिन

आरकिड- 5 दिन

गर्मियों में कीमत

कार्निशर (एक बड)

12 से 15 रुपए

गलैडुला (एक बड)

10 रुपए

आर्कीड (एक बड)

25 रुपए

गुलाब (एक बड)

10 रुपए

गैरबरा (एक बड)

12 रुपए

लिल्ली (एक बड)

60 रुपए

आरीयेंटल लिल्ली (एक बड) 120 रुपए





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: