bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

शादी के कार्ड से पकड़ाया करोड़ों का ठग

जयपुर. groomनौकरी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी कर फरार हुए आरोपी शिशिर उर्फ साहिल सक्सेना (27) को जयपुर पुलिस ने शादी के मंडप में धरदबोचा। उसे शनिवार की रात गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी एक वर्ष पहले जयपुर से फरार हो गया।

शादी के कार्ड से लगा सुराग: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र साहू ने बताया कि पुलिस के हाथ अचानक शाहजहांपुर निवासी साहिल की शादी का कार्ड लग गया। तत्काल एक पुलिस दल गाजियाबाद भेजा गया और साहिल को फेरे लेने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

देश भर में जाल: साहिल ने एक वेबसाइट का निर्माण किया था और उससे नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इसके लिए उसने जयपुर के अलावा जोधपुर, आगरा, अहमदाबाद में बकायदा ऑफिस भी खोल रखा था।

मामला दर्ज होने की आशंका के चलते वह देशभर के कार्यालयों में ताला लगाकर साथियों सहित फरार हो गया था। जयपुर से फरार होने के बाद पुलिस ने साहिल के खिलाफ लुकआउट सकरुलर जारी कर देश के हवाई अड्डों तथा देश से बाहर जाने वाले मार्गो पर सूचना दे दी थी। उसके खिलाफ देशभर में विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: