bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पर्चा लीक कर रटवाया एमडी-एमएस छात्रों को

रोहतक महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एमडी-एमएस प्रवेश परीक्षा का पेपर एक दिन पूर्व लीक हुआ था। चयनित स्टूडेंट्स को अलग-अलग स्थानों पर प्रश्न ंगरटवाए गए थे। इसमें यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी शामिल थे। यह आरोप आंदोलन चलाने वाले डा. अजय छिक्कारा, डा. कुलभूषण व डा. सुरेश ने संयुक्त रूप से रविवार को पीजीआई के रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में लगाए।

उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले कुछ नकली चयनित स्टूडेंट्स बनकर असली चयनित छात्रों के बीच पहुंच गए जिन्हें वह नहीं पहचानते थे। बातचीत के दौरान उन्होंने मामले की रिकार्डिग की और सारी बातों से पर्दा उठ गया। चयनित छात्रों को अलग-अलग जगह १६क् के करीब प्रश्न दिए गए और सारी रात उन्हें रटवाया गया।

अब तमाम सबूतों को एफीडेविट के साथ विजिलेंस टीम के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बातचीत से स्पष्ट हुआ है कि सीओई और अन्य संबंधित अधिकारियों ने किस तरह से मामले में भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा में ११वीं रैंक प्राप्त डा. वनिता देशवाल हरियाणा से नहीं है जबकि उसने हरियाणा डोमिसाइल बनवाकर पांच अंक की वेटेज हासिल की है।

यूनिवर्सिटी ने फर्जी डोमिसाइल सर्टीफिकेट को भी नजरअंदाज किया है ताकि उसको फायदा हो सके। उन्होंने कहा कि पहले वह समझ रहे थे कि सबूत के तौर पर चयनित छात्रों का एकेडमिक रिकार्ड व परीक्षा संबंधी गड़बड़ी ही पर्याप्त है लेकिन अब उन्होंने इस मामले में और सबूत जुटा लिए हैं। अगर सरकार इस मामले पर तत्परता दिखाती तो इसे जल्दी निपटया जा सकता था। उन्होंने एमडीयू को सौंपे गए आगामी पीएमटी के पेपर की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए हैं।

मिल रही हैं धमकियां

डाक्टरों ने कहा कि वह खुद के लिए नहीं लड़ रहे हैं। बल्कि यूनिवर्सिटी के बिगड़ चुके सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए लड़ रहे हैं। इसमें सभी स्टूडेंट्स के हित जुड़े हैं। अब उन्हें धमकियां भी मिलने लगी हैं कि इस मामले को ज्यादा न उठाओ। उन्होंने बाकायदा विजिलेंस के अधिकारियों को भी सूचित किया है।

मामले में शामिल लोग पकड़े जाएं

उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा की धांधली में लिप्त प्रत्येक व्यक्ति को पकड़ा जाए और कड़ी सजा दी जाए। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो सके। जल्द से जल्द प्रवेश परीक्षा कराई जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: