रोहतकफिजी ने विकास के मामले में भारत सरकार से सहयोग मांगा है। फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री व मौजूदा वित्तमंत्री महेंद्र चौधरी विकास संबंधी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह व वित्तमंत्री पी चिदंबरम से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। यह जानकारी चौधरी ने रविवार को दी।
वे सेक्टर-चार में अपने जीजा महाबीर सिंह का हालचाल पूछने के लिए आए थे। उनके साथ भांजी मधु व मोनिका भी थीं। हालांकि इनके आने की खबर जिला प्रशासन तक को नहीं थी। दोपहर बाद चौधरी सोनीपत के लिए रवाना हो गए। पूरा प्रशासनिक अमला कलानौर में सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की आवभगत में लगा हुआ था।
हालांकि चौधरी का यह दौरा निजी था, लेकिन प्रोटोकाल के लिहाज से प्रशासन के आला अधिकारियों को उनकी अगवानी के लिए होना चाहिए था।