bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

एक एकड़ पर 10 हजार मुआवजा

कलायत (कैथल)/पानीपतजिन किसानों की गेहूं की फसल आग में जल गई है उन्हें प्रति एकड़ 10,000 रुपए मुआवजा मिलेगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की है। वे यहां हलका विधायक गीता भुक्कल की भतीजी की शादी में जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। पत्रकार वार्ता में हुड्डा ने कहा कि आगजनी के दौरान जिन किसानों की सौ फीसदी गेहूं की फसल नष्ट हो गई है उनके फसल की स्पेशल गिरदावरी कराकर मुआवजा दिया जाएगा। बढ़ती महंगाई पर उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

नुकसान की पूरी भरपाई मिले : देशवाल : भाकियू प्रवक्ता धनराज देशवाल ने कहा कि सरकार की घोषणाओं पर विश्वास करना छोड़ दिया है।

सरकार फसल का मुआवजा देने की घोषणा कर देती है, लेकिन इस पर अमल नहीं होता। प्रभावित फसल का निष्पक्ष सर्वे होने पर ही पीड़ित को फायदा पहुंच पाएगा। यूनियन के माध्यम से सरकार से रुपयों में नहीं, बल्कि नुकसान की पूरी भरपाई करने की घोषणा की मांग की जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: