bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पूर्व फौजियों ने किया सिफारिशों का विरोध

चंडीगढ़. हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एक्स सर्विसमेन एसोसिएशनों के 400 सदस्य छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में कंधों पर काले बैज और छाती पर बहादुरी मैडल लगाए रविवार को सेक्टर-3 के वॉर मेमोरियल पहुंचे। इनमें रिटायर्ड सैन्य अफसर से लेकर कई अन्य रैंक के पूर्व सैनिक थे। इनके काले बैज जहां वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध कर रहे थे वहीं बहादुरी मेडल सरकार की अनदेखी का अहसास करवा रहे थे।

नार्दर्न रीजन में विरोध की कमान पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ले. जनरल विजय ओबराय ने संभाली है। सरकार को सेना के लिए अलग वेतन आयोग गठित करना होगा, जिसमें रिटायर्ड व वर्किग सीनियर अफसरों को लिया जाना चाहिए। वन रैंक वन पे की लंबित मांग को पूरा करना और इंक्रीमेंट पेट्रन को बदलना जरूरी है। रविवार के प्रदर्शन में इंडिया एक्स सर्विसमेन लीग, एक्स सर्विसमेन ग्रिविएंस सेल, ऑल इंडिया डिफेंस बद्ररहुड और ऑल इंडिया एक्स सर्विसमेन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य शामिल थे।

आईएएस ने सेना को पछाड़ा

(विसंगति ले. कर्नल रैंक से शुरू) छठे वेतन आयोग में नौकरशाही सेना पर हावी दिख रही है।

>> ले. से लेकर मेजररैंक तक आईएएस और सेना में वेतन का अंतर नहीं है >>वेतन विसंगति ले. कर्नल से शुरू >>एस-25 स्केल के सिविल सर्वेट को 2.49 लाख एरिअर मिलेगा, जबकि ल.े कर्नल को 1.98 लाख रुपए। >>ले. कर्नल की रिटायरमेंट एज 52 है, जबकि सिविल सर्वेट की 60 साल >>ले. कर्नल रिटायरमेंट तक उसी स्केल पर नौकरी करता है, जबकि आईएएस प्रमोशन न भी होने पर अगले स्केल का हकदार हो जाता है। >>ले. कर्नल रिटायरमेंट पर अपने स्केल की पेंशन का हकदार है, जबकि आईएएस रैंक नहीं स्केल के हिसाब से पेंशन पाता है >>सेना के रनिंग पे स्केल को अन्य सभी सरकारी महकमों के लिए लागू किया है। >>अन्य रैंक के लिए इंक्रीमेंट 10 और 20 साल है, जबकि जवान बिना दूसरे इंक्रीमेंट के लाभ लिए रिटायर होता है। >> ले. जनरल के स्केल में बदलाव कर उन्हें टॉप स्केल से वंचित किया गया है >> पे स्केल और बेनिफिट रिटायरमेंट एज पर हों, सेना और अन्य सर्विसेस का वेतन ढांचा रनिंग पे बेंड पर कर दिया है।

एसोसिएशनों का कहना है कि अन्य विभागों में जब रिटायरमेंट उम्र 60 साल है तो बेनिफिट सेना के बराबर क्यों है। सेना की वेतन और पेंशन में सर्विस एज पर आधारित होनी चाहिए।

जवान-17 साल

नायक-19 साल

हवलदार-22 साल

जेसीओ-24 से 30 साल

ले कर्नल और कर्नल -52 साल

ब्रिगेडियर-54 साल

मेजर जनरल-58 साल

ले. जनरल-60 साल

जनरल-60 साल

* केवल 0.01 फीसदी अफसर 60 साल की नौकरी कर पाते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: