जालंधरऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंटै्रंस एग्जाम (एआईईईई)-08 सिटी के अलग-अलग स्कूलों में रविवार को हुआ। इसमें सिटी और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 10 हजार स्टूडैंट्स अपीयर हुए। इस बार पेपर क ाफी आसान आया था जिसकारण स्टूडैंट्स सैंर्ट्स से काफी खुश होकर निकल रहे थे। पेपर का पैट्रन पिछले साल के मुकाबले चेंज था। इस बार मैथ्स, फि जिक्स व कैमिस्ट्री के 35-35 सवाल आए जबकि पिछली बार मैथ्स के 40 व बाकी दोनों के 55-55 सवाल आए थे। इस बार सवाल कम आने से पेपर लैंथी नहीं था।
इस बार पेपर में 315 मार्क्स के कुल 105 सवाल आए जिनमें प्रत्येक सवाल 3-3 मार्क्स का था जबकि नैगेटिव मार्किग 1 नंबर की थी। पेपर में इसबार आईआईटी में आने वाले असर्शन रीजनिंग के 5 सवाल मैथ्स में आए थे, जबकि पैराग्राफ बेस्ड 3 सवाल फिजिक्स में आए थे। पुलिस डीएवी स्कूल से पेपर देकर आए अमित ने कहा कि इस बार सभी सब्जैक्ट्स का पेपर आसान था। लैंथी न होने के कारण इस बार सभी सवालों को हल किया।
रुचिका ने बताया कि एग्जामिनेशन हॉल में प्रश्न पत्र मिलने से पहले वह घबरा रही थी लेकिन पेपर मिलने के बाद वह काफी खुश हुईं। उन्हें यकीन है कि उनका रिजल्ट बढ़िया रहेगा। गुरुकुल इंस्टीच्यूट ऑफ कंपीटिशन के मैथ्स टीचर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस बार कम सवाल आने के कारण रिजल्ट बढ़िया रहेगा। इसका पैट्रन हर साल बदलता है। स्टूडैंट्स के पास काफी टाइम था। इसका रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में आ सकता है।