श्रीहरिकोटा.आज भारत ने पहली बार श्रीहरिकोटा से एक ही मिशन के अंतर्गत पीएसएलवी सी 9लांच को लांच कर दिया है । आज सुबह 9.23 मिनट पर जैसे ही पीएसएलवी सी 9 श्रीहरिकोटा से लांच हुआ इसरो ने एक नया विश्व कीर्तिमान बना लिया है। पीएसएलवी सी 9 में कुल 10 उपग्रह है।
ये उपग्रह लांच :* भारत का नया रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट सीएआरटीओएसएटी-2ए, वजन 690 किलो।
* इंडियन मिनी सैटेलाइट (आईएमएस-1), वजन-83 किलो।
* इसके अलावा विदेशों के आठ नैनोसैटेलाइट शामिल हैं। इनमें से छह उपग्रहों के समूह का नाम एनएलएस-4 है। इसे कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी ने विकसित किया है। इसमें शामिल छह नैनोसैटेलाइट को जापान, डेनमार्क, जर्मनी, कनाडा और नीदरलैंड की विभिन्न यूनिवर्सिटी ने बनाया है। * दो अन्य नैनोसैटेलाइट में एक एनएलएस-5 टोरंटो यूनिवर्सिटी और दूसरा रुबिन-8 जर्मनी में बना है।
* सभी आठ नैनोसैटेलाइट का कुल वजन 50 किलो है।