bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

अतिथि शिक्षकों ने स्टेशन पर मांगी भीख

ग्वालियर. कालेज के अतिथि शिक्षकों(गेस्ट फैकल्टी) की गांधीगिरी रविवार को भी जारी रही। मांगों के प्रति शासन पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भीख मांगी। अतिथि शिक्षक सुबह नौ बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अपने सीने पर पोस्टर भी लटका लिए थे जिन पर मांगें लिखी थीं।

प्लेटफार्म क्रमांक एक पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों से उन्होंने भीख मांगना शुरू कर दिया। साथ ही यात्रियों के पूछे जाने पर कह रहे थे कि कालेजों के अतिथि शिक्षकों को पीरियड के हिसाब से भुगतान किया जाता है, उनकी स्थिति दिहाड़ी मजदूरों जैसी हो गई है। कालेज प्रशासन की इच्छानुसार ही उन्हें पीरियड दिए जाते हैं।

उनकी मांग है कि या तो उन्हें नियमित किया जाए अथवा दो या तीन साल के लिए निश्चित वेतन पर सेवा में लिया जाए। सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए ही उन्होंने आंदोलन का गांधीवादी रवैया अपनाया है। भीख मांगने वालों में सुरजीत भदौरिया, घनश्याम उचाड़िया, गजेन्द्र भदौरिया, दिनेश सिंह, हिम्मत यादव, अवधेश सिंह, वीरेन्द्र मटसैनियां आदि शामिल थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: