bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

करंट से ऑटोचालक की मौत, चक्काजाम

ग्वालियर. झांसी रोड थाना क्षेत्र के हनुमान टेकरी के पास करंट से रविवार को एक ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर थाने के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा के बाद चक्काजाम हटा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, झांसी रोड थाना क्षेत्र के नहर वाली माता के पास, नाका चन्द्रवदनी निवासी पप्पू उर्फ परमानंद(32) पुत्र दयाराम कुशवाह ऑटो चलाता था। दोपहर में वह नजदीक स्थित हनुमान टेकरी की ओर जा रहा था। रास्ते में गड्ढे में पानी भरा था और उसमें बिजली के खंबे से टूटकर तार गिरा था। पप्पू इसे देख नहीं सका। रास्ता पार करने के लिए जैसे ही उसने पानी में से निकलने का प्रयास किया, करंट की चपेट में आ गया।

आसपास के लोगों की नजर पड़ते ही वे मौके पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह ऑटो चालक की खाकी वर्दी पहने था और सुखविन्दर गिल की नेम प्लेट लगी थी। मौत की खबर लगते ही पुलिस सक्रिय हुई। नेम प्लेट के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालकों से उसके घर का पता पूछा लेकिन वे इस नामके ऑटो चालक से अनजान थे।

बाद में उसकी शिनाख्त पप्पू कुशवाह निवासी नाका चन्द्रवदनी के रूप में हुई। खबर लगते ही परिजन व मोहल्लावासी शव को लेकर झांसी रोड थाने पहुंचे और थाने के सामने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

उनकी मांग थी कि बिजली विभाग की लापरवाही से मौत हुई है। इसलिए विभाग के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाना चाहिए। जिला प्रशासन ने 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया तब जाकर चक्काजाम हटाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: