News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior शिवपुरी. करैरा से शिवपुरी आ रही एक जीप में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें करैरा अनुविभाग की ग्राम पंचायत लंगूरी के सरंपच-सचिव समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। यह सभी शिवपुरी के पोलोग्राउण्ड में रविवार को अन्नपूर्णा योजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित उपभोक्ता जागरण शिविर में शामिल होने जा रहे थे।
इसके अलावा चार अन्य सड़क दुर्घनाओं में चार लोगों की जान चली गई। प्रदेश के सिंचाई व जिले के प्रभारी मंत्री अनूप मिश्रा ने इस हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख और घायलों को दस-दस हजार की सहायता मुहैया कराने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार जीप क्रमांक एमपी 33 डी 0337 सुबह करैरा से ग्रामीणों जिसमें कुछ पंचायतों के सरंपच व सचिव शामिल थे को लेकर रवाना हुई थी। यह जीप करीब 11 बजे शिवपुरी के निकट देहात थानाक्षेत्र में घसारई घाटी पर पहुंची थी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 78-एटी 2301 ने उसमें टक्कर मार दी जिससे जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी।
जीप में सवार ग्राम पंचायत लंगूरी का सचिव रामसिंह (40) पुत्र माधव सिंह कुशवाह और एक ग्रामीण सीताराम (45) पुत्र किशनलाल बाढ़ई निवासी ग्राम खैराई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसमें सवार 11 ग्रामीण घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलोंे को शिवपुरी जिला चिकित्सालय भेजा। यहां पर इलाज के दौरान ग्राम पंचायत लंगूरी के सरपंच 55 वर्षीय किशोरीलाल पुत्र बटुआराम जाटव की भी मौत हो गई। इस हादसे में घायल खैराई के सचिव धीरज पुत्र मनीराम यादव, लालपुर का सचिव सूरज कुशवाह और शिवसिंह रावत निवासी आंढ़र व अन्य का जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बच्चे की मौत, 36 से अधिक घायल राजस्थान के बांरा जिले से रविवार को रजक परिवार की बारात लेकर शिवपुरी आ रही ट्रैक्टर-ट्राली कोलारस थाना क्षेत्र में एबी रोड पर पड़ोरा गांव के पास पलट गई। जिससे 15 वर्षीय किशोर धर्मराज पुत्र रामगोपाल रजक निवासी सिमरानिया जिला बांरा राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 36 से अधिक लोग जिनमें महिलाएं व बच्चे शामिल हैं घायल हो गए। घायलों का शिवपुरी जिला अस्पताल में उपचार किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुसुमाबाई, सुआबाई, दीपू पुत्र पप्पू धोबी निवासी कस्बा नौनेरा (7), कल्ला उर्फ दयाल को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर किया गया है।
बाइक में टक्कर मारी शिवपुरी कोतवाली थाना क्षेत्र में पोहरी वायपास पर बीती रात एक अज्ञात वाहन ने दुपहिया सवारों को टक्कर मार दी। जिससे लखनदास (28) पुत्र पूरनदास बैरागी निवासी सिद्धेश्वर कालोनी की मौत हो गई, जबकि दिनेश (25) पुत्र रतन पाल और अरविंद पुत्र दसरथ (35) निवासी सिद्धेश्वर कालोनी बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से अरविंद को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।
जिस बस से उतरा, उसने ही कुचला राजस्थान के कैलबाड़ी से शिवपुरी लौटे युवक हरी पुत्र बाबूलाल गुप्ता निवासी सिद्धेश्वर कालोनी को गुरुद्वारा के निकट उसी बस ने कुचल दिया, जिससे वह उतरा था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में इसकी मौत हो गई।
दुपहिया सवार को बस ने कुचला सतनवाड़ा थानाक्षेत्र में खूबत घाटी के निकट एक अज्ञात बस ने पेट्रोल भराने के लिए दुपहिया से पेट्रोलपंप की ओर जा रहे 24 वर्षीय रामसेवक पुत्र बनवारीलाल वर्मा निवासी सतनवाड़ा को ग्वालियर से आने वाली एक बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में रामसेवक बुरी तरह से घायल हो गया और उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, पर यहां आने पर चिकित्सकों ने रामसेवक को मृत घोषित कर दिया।
आग से बच्चे की मौत, मवेशी जले रामपुरकलां (मुरैना).
रविवार को दोपहर धरसोला गांव में लगी भीषण आग से झुलसकर एक बच्चे की मौत हो गई। इसके अलावा करीब 95 मवेशी इस अगिAकांड की भेंट चढ़ गए। आग की चपेट में आए डेढ़ दर्जन घरों में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत कार्य शुरु कर दिया है, नुकसान का आकलन करने के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक करीब 80 घरों की आबादी वाले धरसोला गांव के अधिकांश पुरुष रविवार की दोपहर खेतों में काम कर रहे थे। महिलाएं गांव की ही एक बेटी को विदा करने के लिए गई हुईं थीं। इसी दौरान ओमकार पुत्र मोती कुशवाह के घर में जल रहे चूल्हे से आग भड़क गई।
आग ने ओमकार के घर को जलाने के बाद छीतरिया, बाबू, बनवारी, दिनेश, सतीश, करनलाल, भूपेंद्र, राजेन्द्र, राकेश, भीमा, बंशी, नारायण तथा छविराम सहित कुल 18 लोगों के घर को चपेट में ले लिया।
अचानक फैली इस आग से झुलसकर राजेन्द्र कुशवाह के पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि गोविंदी कुशवाह उम्र 55 वर्ष तथा एक अन्य बच्च झुलस गया। इसके अलावा 28 भैंस, 63 बकरी, 3 गाय और 2 बछड़ों की भी इस अगिAकांड में मौत हो गई।
आग की भेंट चढ़े मवेशियों में ओमकार की 4 भैंस, 1 बकरी, 1 गाय, छीतरिया की 3 भंस, छीतरिया पुत्र मोती की 2 भैंस गोविंदी की 2 भैंस, सतीश की 2 भैंस, दिनेश की 2 भंस, बनवारी की 2 भैंस, लाखन की 1 भैंस, राकेश की 1 भैंस, 1 गाय, 1 बछड़ा, बाबू की 3 भैंस, 10 बकरी, करनलाल की 3 भंस, 50 बकरी, भूपेन्द्र की 3 भैंस तथा राजेन्द्र की 1 भंस, 1 गाय, 1 बछड़ा तथा 2 बकरी शामिल हैं।
खलिहान में भी पहुंची आग धरसोला गांव में लगी आग घरों के अलावा खलिहानों तक पहुंच गई। इससे दाताराम, श्रीनिवास, रामदीन, महाराज सिंह तथा जगन्नाथ कुशवाह के खलिहान में रखी लकड़ी तथा भूसा जल गए।
प्रभावित लोग एक ही कुटुंब के रविवार को दोपहर धरसोला गांव में आग ने जिन लोगों के घरों को चपेट में लिया, वे सभी एक ही कुटुंब के हैं। इनमें बाबू कुशवाह के चार पुत्र, मोती कुशवाह के तीन और ओमकार के दो पुत्र भी शामिल हैं।
बेहोश होकर गिरी महिलाएं धरसोला गांव में आग लगने से हुए नुकसान को देखकर कई महिलाएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने इन महिलाओं को उपचार दिया, तब जाकर वे होश में आईं।
देर से पहुंची फायर ब्रिगेड धरसोला गांव में आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड देरी से पहुंच सकी। बताया गया है कि सबलगढ़ की दमकल कहीं और आग बुझाने के लिए गई हुई थी। इसलिए झुण्डपुरा की दमकल को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। इसके करीब दो घण्टे बाद मुरैना और सबलगढ़ से फायर ब्रिगेड धरसोला पहुंची, तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।
पानी के विवाद पर दो भाइयों की हत्या मेहगांव (भिंड).
भारौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोरम में रविवार की दोपहर 2 बजे करीब पानी के विवाद पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हथियारों से लैस होकर दो सगे भाइयों को गोलियों से भून दिया। इस हत्याकांड में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी निरंजन वी वायंगणकर ने बताया कि गोरम निवासी श्री कृष्ण यादव के लड़के रविवार की सुबह 10.30 बजे करीब पानी भरने के लिए गांव के ही हैंडपंप पर पहुंचे थे। उसी दौरान गांव के ही ब्राrाण समुदाय के लोगों से उनका मुंहवाद हो गया। रविन्द्र सिंह यादव (26) तथा राय सिंह यादव (24) दोनों पुत्रगण श्रीकृष्ण सिंह यादव ने ब्राrाण पक्ष के कुछ लोगों की मारपीट कर दी थी।
इसी मारपीट को लेकर विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि ब्राrाण पक्ष के लोगों ने हथियारों से लैस होकर रविन्द्र सिंह तथा राय सिंह को रास्ते में घेर लिया और उन पर गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में रविन्द्र तथा राय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेम सिंह, दिलीप तथा धूमल सिंह घायल हुए हैं। इसी विवाद पर आरोपी पक्ष से कमलेश का भी चोटिल होना बताया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक निरंजन वी वायंगणकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह, सीएसपी धर्मेन्द्र सिंह छाबई, आरआई मानवेन्द्र सिंह, टीआई देहात जेआर जुमनानी, थाना प्रभारी भारौली संजीव तिवारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और गोरम से दोनों लाशों को उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटना का जायजा लेने के लिए बाद में डीआईजी डीसी सागर भी पहुंच गए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि इस घटना में मृतक पक्ष की ओर से कल्लू, बल्लू, मोनी निवासी विलाव, कमलेश, राजेश, रामौतार, सोनू, मोनू, तेजराम तथा संतोष को हत्या का आरोपी बनाया है। पुलिस को घटनास्थल पर तलाशी के दौरान आधा दर्जन चले हुए कारतूस भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि गोली सिर्फ एक पक्ष से चली है। घटना में शामिल किसी आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
छग के गृहमंत्री के बेटे की मौत भोपाल. छग के गृहमंत्री रामविचार नेताम के बेटे सूर्यप्रकाश (२5) की शनिवार रात भोपाल के समीप एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सूर्यप्रकाश नेताम भोपाल में ट्रेनी पायलेट का कोर्स कर रहा थे। शनिवार रात 8 बजे वह अपने तीन दोस्तों दीपक, सुधांशु और अमित के साथ कार से इंदौर के लिए रवाना हुआ।
साढ़े 9 बजे सीहोर से 20 किमी दूर सोंढ़ा पुलिया पार करते ही मोड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। अचेत अवस्था में चारों को एक बस से सीहोर ले गया। जहां से इन्हें हमीदिया अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान सूर्यप्रकाश की मौत हो गई। जबकि दीपक, सुधांशु और अमित को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया है।