नई दिल्ली. किंग्स 11 पंजाब के गेंदबाज श्रीसंथ को मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कार्यवाहक कप्तान हरभजन सिंह द्वारा थप्पड़ मारे जाने के मामले में आज सुनवाई होना है। सुनवाई से पहले भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हरभजन के बचाव में एक लेख लिखा है।
सुर्खियों में रह चुके श्रीसंथ-भज्जी मामले की सुनवाई मैच रैफरी फारुक इंजीनियर आज करने वाले हैं और सुनवाई के लिए दोनों ही खिलाड़ी अन्य सहयोगियों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं।
इससे पहले एक अखबार में कॉलम लिखते हुए धोनी ने भज्जी का एक तरह से बचाव करते हुए लिखा है कि भज्जी आक्रामक खिलाड़ी हैं लेकिन वे साथी खिलाड़ियों का साथ भी देते हैं। इस पूरे मामले की सुनवाई सतर्कता के साथ होना चाहिए।
धोनी ने लिखा है कि मामले की सुनवाई के बाद फैसला केवल वीडियो फुटेज के आधार पर न किया जाए बल्कि इसकी तह में जाकर कारण भी खोजे जाएं कि यह घटनाक्रम क्यों हुआ, भज्जी ने थप्पड़ क्यों मारा। इस पूरी पड़ताल के बाद ही कोई फैसला होना चाहिए।
गौरतलब है कि धोनी भारतीय टीम के पहले खिलाड़ी हैं जो इस मामले में भज्जी का बचाव करते दिखाई दिए हैं।
संबंधित खबरें
* मुक्के जैसा था थप्पड़: श्रीसंथ
* हरभजन सिंह की हरकत से शर्मशार है बोर्ड
* भज्जी पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंध!
* हरभजन को मिली सजा आईपीएल से निलंबित
* क्या ये है इंडिया का क्रिकेट?
* बीसीसीआई ने भज्जी को फटकारा, नोटिस