News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. दैनिक भास्कर व नगर निगम केसंयुक्त अभियान सफाई मित्र के प्रति लोगों में रुचि बढ़ रही है। सफाई के मामले में लोगों में जागरुकता बढ़ी है। बूढ़ापारा इलाके अभियान के चलते लोगों के नजरिए में बदलाव साफ दिख रहा है। लोग घरों का कचरा कंटेनर में इकट्ठा कर सफाई मित्र को सौंप रहे हैं।
सफाई अभियान की वजह से सड़कों पर महीनों से जमा कचरा एकत्र किया जा रहा है। गलियों की गंदगी दूर की जा रही है। बजबजाती नालियों की सफाई होने लगी है। बूढ़ापारा के आर के शर्मा ने कहा कि पहले इस इलाके की नालियां जाम थीं। सड़कों पर कचरा जगह-जगह नजर आता था।
गंदगी की वजह से उन्होंने मर्ा्िनग वाक छोड़ दिया था। वे फिर से मर्ा्िनग वाक शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भास्कर को जाता है। भास्कर की निगरानी में होने वाले अभियान सफाई मित्र ने न केवल निगम कर्मियों पर बल्कि जनमानस के सोच में भी तब्दीली लाई है।
वैसे कई क्षेत्र के लोगों ने निगम की कार्यप्रणाली की निंदा भी की है। सदरबाजार, गोलबाजार व नयापारा इलाकों में सफाई अभियान के बाद निगम कर्मी उदासीन हो गए। इस कारण उन वार्डे में फिर गंदगी दिखाई देने लगी है। सदरबाजर में दिलीप किराना स्टोर के संचालक ने कहा कि सफाई का काम वे खुद ही करते हैं। यही नहीं सदरबाजार के पार्षद गिरधर राव राउत के घर के पास ही कचरा का ढेर मिला।
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमृत चोपड़ा ने कहा कि सोमवार को वे खुद इन इलाकों का जायजा लेंगे और गंदगी पाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। काम के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।