bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बिहार : बलात्कार के बाद जिंदा जलाया

पटना. बिहार के सीतामढ़ी में दबंगों के जुल्म की इंतहा हो गई और उन्होंने एक परिवार के पुरुषों को रस्सियों से बांधकर एक महिला के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

सीतामढ़ी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दबंगों ने एक गरीब परिवार पर जुल्म ढाया और एक महिला के साथ न केवल दुष्कर्म किया बल्कि इसके बाद उसे जिंदा जलाकर मार डाला।

टीवी चैनल की खबर के मुताबिक इस घटना के विरोध में सीतामढ़ी में नाराज लोगों ने पटना जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 77 को पूरी तरह से बंद कर दिया है। ये लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जबकि नौ आरोपी घटना के बाद से ही फरार हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: