HomeSportsCricket Cricket

भज्जी-श्री विवाद : जांच के लिए कमिश्नर नियुक्त

नई दिल्ली. सुर्खियों में चल रहे हरभजन सिंह और श्रीसंथ विवाद की सुनवाई आज दिल्ली में दोपहर 1 बजे से शुरू होने जा रही है वहीं मामले की जांच के लिए बीसीसीआई ने सुधीर नानावटी को कमिश्नर नियुक्त कर दिया है और वे थप्पड़ मामले की प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट 15 दिनों में सौंपेंगे।

क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि अहमदाबाद के वकील नानावटी को मामले की जांच करने और रिपोर्ट देने के लिए कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे अपनी रिपोर्ट बोर्ड अध्यक्ष शरद पवार को सौंपेंगे जिसके आधार पर हरभजन के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

यह बयान बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह की तरफ से जारी किया गया है और कहा गया है कि नानावटी की रिपोर्ट को पवार अनुशासन समिति को सौंपेंगे।

दूसरी ओर, आज दिल्ली में मौर्य शेरेटन होटल में हरभजन सिंह अपनी टीम मुंबई इंडियंस के कोच लालचंद राजपूत के साथ पहुंच चुके हैं। श्रीसंथ भी अपनी टीम किंग्स 11 पंजाब के सीईओ के साथ आ गए हैं और मैच रैफरी फारुक इंजीनियर भी होटल में हैं। सुनवाई आईसीसी की आचार संहिता के हिसाब से स्तर 4 के अंतर्गत दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।

संबंधित खबरें
* भज्जी के बचाव में धोनी, थप्पड़ मामले की सुनवाई आज
* मुक्के जैसा था थप्पड़: श्रीसंथ
* हरभजन सिंह की हरकत से शर्मशार है बोर्ड
* भज्जी पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंध!
* हरभजन को मिली सजा आईपीएल से निलंबित
* किंग्स 11 ने भज्जी के खिलाफ भेजी शिकायत
* संडे का मैच खेल सकेंगे भज्जी
* क्या ये है इंडिया का क्रिकेट?
* बीसीसीआई ने भज्जी को फटकारा, नोटिस





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: