पर्थ: आपूर्ति के खतरे के चलते सोमवार को तेल 119.93 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। यह तेजी हड़ताल के कारण ब्रिटेन की प्रमुख पाइप लाइन के ठप पड़ने और नाईजीरिया में हिंसा के कारण आई है। तेल बाजार आपूर्ति में व्यवधान आने की आशंका से परेशान है।
उधर,ईरान और संयुक्त राष्ट्र के बीच बढ़ते तनाव ने भी आग में घी डालने का काम किया।
अमेरिका को जून की आपूर्ति के लिए तेल का दाम आज सुबह 81 सेंट गढ़कर 119.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इससे पहले वह ग्लोबल इलेक्ट्रानिक ट्रेड में 119.93 डॉलर प्रति बैरल के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा।