bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

प्रभावशाली भूमाफियाओं को नहीं पकड़ पाई पुलिस

जयपुर. कागजों में अरोमा सिटी आवासीय कॉलोनी बसाकर ढाई सौ से अधिक लोगों के तीन करोड़ रुपए ठगने वाले प्रभावशाली भू- माफियाओं को पुलिस एक माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस मामले में आरोपी के दलाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जमीन दिलाने के वास्ते लिए गए 36 लाख रुपए न्यायालय में जमा करा दिए हैं।

एसओजी ने इस मामले में अनवर खान, उमेश अरोड़ा, महेश शर्मा, अनुकूल पोखरियाल तथा दीपक भाटिया उर्फ लवली को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मामले में 23 व 29 मार्च एवं 15 व 16 अप्रैल को जालूपुरा पुलिस में चार पीड़ितों ने मामले दर्ज कराए थे। इनमें महेश शर्मा व टीकम सिंह के अलावा अन्य आरोपियों को तीन मामलों में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

एसओजी में अभी अजीत गोलछा, मिथलेश अग्रवाल, गोविंद सिंह, रामनोहर शर्मा, नंदनी शर्मा आदि की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। रामनोहर शर्मा के रिश्तेदार संदीप शर्मा ने अरोमा सिटी आवासीय योजना के लिए जमीन दिलाने के नाम 51 लाख रुपए अपने साथी टिकम सिंह नरूका के साथ एग्रीमेंट के रूप में लिए थे। संदीप ने गिरफ्तारी के बचने के लिए 36 लाख रुपए कोर्ट में जमा करा दिए हैं।

शेष आरोपियों की तरफ से अभी तक राशि जमा नहीं कराई है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी महेश व अनवर के बयानों व बैंक खातों की एसओजी ने पूरी जानकारी जुटा ली है, जिसमें गुड़गांव के रियल प्रमोटर्स को 65 लाख रुपए कमीशन के रूप में दिए गए थे।

इसके अलावा अधिकांश राशि जमीन के नाम पर माधोसिंह, अजीत गोलेछा, राम मनोहर, संदीप व टीकम सिंह को दी गई। सूत्रों के अनुसार अधिकतर आरोपी अभी खुले घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

गाढ़ी कमाई वापस लेना चाहते हैं
एसओजी के डीआईजी ए. पोन्नूचामी ने बताया कि हमारा मकसद लोगों की गाढ़ी कमाई के लिए गए पैसा वसूलना है ताकि पीड़ितों को उनकी राशि मिल जाए। एसओजी के लिए आरोपियों को गिरफ्तार करना बड़ी बात नहीं है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद उनसे लोगों की पूरी राशि वसूलना मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखकर अधिक से अधिक राशि वसूलने के आरोपियों से प्रयास किए जा रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: