Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

सरबजीत मामले में झूठी थी गवाही

इस्लामाबाद. मौत की सजा पाए भारतीय नागरिक सरबजीतसिंह के मामले में एक मुख्य गवाह ने कहा है कि उस पर सरबजीत के खिलाफ गवाही देने के लिए दबाव बनाया गया था।

गवाह शौकत सलीम ने कहा कि अदालत में सरबजीत के खिलाफ बोलने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं था।

एक एजेंसी की खबर के मुताबिक लाहौर निवासी सलीम ने एक भारतीय टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि न तो मैंने सरबजीत को कभी देखा था और न ही मुझे यह भरोसा था कि वह विस्फोटों में शामिल हो सकता हैं।

शौकत सलीम ने यहाँ तक कहा कि ताकतवर लोग भी पुलिस से डरे होते हैं। सरकारी वकील ने मुझे बताया कि इस आदमी ने विस्फोट किए और वह दोषी है। वकील ने मुझसे कहा कि मुझे भी ऐसा ही कहना है और मैंने कहा।

सलीम के पिता और अन्य रिश्तेदार भी एक बम विस्फोट में मारे गए थे। उसने बताया कि जब उसको अदालत में लाया गया तो उसने न्यायाधीश को बताया कि सरबजीत ने ही विस्फोट किए थे। सलीम के मुताबिक न्यायाधीश ने मुझे सुना और जाने दिया।

सलीम ने बताया कि जब मैं अदालत मे गवाही दे रहा था तो सरबजीत ने मुझसे कहा था कि मैं कुरान पर हाथ रखकर कहूँ कि मैंने उसे विस्फोट करते हुए देखा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

  • हाई प्रोफाइल कैदियों ने ढूंढे नए शौक
  • दिल और दिमाग की नहीं चिंता तो पियो ठंडा
  • वादों पर दौड़ेगी आज ममता की रेल
  • आसाराम बापू के आश्रम में तंत्र-मंत्र
  • स्वाइन फ्लू से एनआरआई की मौत
  • निजी स्कूलों को देना ही होगा 25 फीसदी आरक्षण
  • मंत्री ए राजा ने डाला था जज पर दबाव
  • जरनैल को नौकरी से निकाला
  • शाइनी की हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ाई
  • सी लिंक पर शिवसेना का हंगामा
  • समलैंगिक संबंध अपराध नहीं
  • संसद बजट सत्र - आर्थिक सर्वेक्षण पेश
  • एनआईडी में रैगिंग
  • रिपोर्ट में हुआ साबित, किया था गैंग रेप
  • स्मारकों, पार्को को पर्यटन स्थल बनाएगी माया सरकार
  • अब आईआईटी फैकल्टी में आरक्षण
  • अमर सिंह की दोनों किडनी फेल
  • जेब पर प्रहार : पेट्रोल चार, डीजल दो रुपए महंगा
  • पेट्रोल 4 रूपए, डीजल 2 रूपए महंगा
  • गुजरात-महाराष्ट्र के समुद्री तट असुरक्षित
  • बंगाल नगर निगम चुनाव - लेफ्ट को झटका
  • आतंक से लड़ने के लिए तैयार चौकस निगाहें
  • बाबरी मस्जिद कांड - राजनीतिक दलों की छींटाकशी
  •