कोलकाता. कांग्रेस अध्यक्ष और यूपीए प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा है कि उनकी सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए श्रीमती गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार अपने किसानों को गरीबी और परेशानी मंे नहीं देख सकती। अगर ग्रामीण भारत के जीवन स्तर में सुधार नहीं आया तो आने वाले दिनों में भारत आगे नहीं बढ़ सकेगा।
सोनिया ने कहा कि अभी भी भारत कृषि प्रधान देश ही है। उनकी सरकार की नीति किसी एक वर्ग पर केंद्रित नहीं है। यह देश के हर वर्ग के व्यक्ति के हित में हैं। वे पश्चिम बंगाल के लोगों से कांग्रेस के समर्थन की अपील करती हैं।