नई दिल्ली. आईपीएल के मैच के बाद मुंबई टीम के कार्यवाहक कप्तान रहे ने हरभजन सिंह ने किंग्स 11 पंजाब के गेंदबाज श्रीसंथ को थप्पड़ मारने की बात कबूल कर ली है।
मौर्य शैरेटन होटल में मैच रैफरी फारुक इंजीनियर इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं और ताजा खबर के मुताबिक सुनवाई के दौरान हरभजन ने अपनी गलती मानते हुए श्रीसंथ को थप्पड़ मारने का आरोप कबूल कर लिया है। भज्जी ने यह भी कहा कि आगे से वे ऐसा नहीं करेंगे।
दूसरी ओर, बीसीसीआई अध्यक्ष शरद पवार का बयान आया है कि आईसीसी के नियमों के तहत ही हरभजन पर कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
* भज्जी-श्री विवाद : जांच के लिए कमिश्नर नियुक्त
* भज्जी के बचाव में धोनी, थप्पड़ मामले की सुनवाई आज
* मुक्के जैसा था थप्पड़: श्रीसंथ
* हरभजन सिंह की हरकत से शर्मशार है बोर्ड
* भज्जी पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंध!
* हरभजन को मिली सजा आईपीएल से निलंबित
* किंग्स 11 ने भज्जी के खिलाफ भेजी शिकायत
* क्या ये है इंडिया का क्रिकेट?