Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लंदन.
हालीवुड अभिनेत्री एलिसिया विट को उस समय निराशा हुई जब उन्हें पता चला कि फिल्म ‘88 मिनट्स’ में महान अभिनेता अल पसीनो के साथ उनका चुंबन दृश्य हटा दिया गया।
वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट काम’ के अनुसार पहली बार जब इस 32 वर्षीय अभिनेत्री को पता चला कि वह पसीनो को चूमेगी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही उसकी खुशियों पर पानी फिर गया।
विट ने कहा कि मुझे उन्हें चूमने का मौका मिला लेकिन फिल्म से उस दृश्य को हटा दिया गया। मैं केवल इतना ही कहूंगी कि वह बहुत अच्छे ढंग से चुंबन लेते हैं।