bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

नए उत्पादों के साथ बाजार में उतरेगी ‘केएस एंड डीएल’

चेन्नई. ‘मैसूर संदल’ नामक मशहूर साबुन बनाने वाली सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र की बड़ी कंपनी ‘कर्नाटका सोप्स एंड डिटर्जेट लिमिटेड’ (केएस एंड डीएल) बाजार में शावर जेल, बाथ जेल और शंपू जसे नए उत्पादों के साथ उतर रही है।

नए उत्पादों के क्षेत्र में प्रवेश के बारे में कंपनी के प्रबंध निदेशक बी.एच. अनिल कुमार ने कहा कि पाम आयल जो हमारे साबुनों का मुख्य भाग है, उसकी कीमत 20 से 30 फीसदी बढ़ गई है और आगे भी उसके बढ़ते जाने की उम्मीद है। इसलिए हमें दूसरे उत्पादों की ओर रुख करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कंपनी अपने संगठनात्मक ढांचे में परिवर्तन करने जा रही है ताकि वह अच्छी वृद्धि सुनिश्चित कर सके।

कुमार ने कहा कि हम अपने कामों को विभिन्न रणनीतिक व्यापारिक इकाइयों (एसबीयू) के तहत बांटने जा रहे हैं। हर इकाई में एक कार्यकारी की नियुक्ति की जाएगी जो अपने हिस्से के व्यापार में बढ़ोतरी सुनिश्चत करेगा।

कुमार ने कहा कि हम लोकप्रिय उत्पादों पर ध्यान दे रहे हैं भले ही वहां लाभ कम है।

गौरतलब है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कर्नाटक सरकार की इस कंपनी के लिए एसबीयू की नीति लागू करना आवश्यक हो गया था। यह कंपनी साबुन के अलावा टेल्कम पाउडर, हेयर आयल, डिटर्जेट और कोलोन का निर्माण और विपणन करती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने विज्ञापन खर्च में भी सात फीसदी का इजाफा करने जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: