नई दिल्ली.
मोबाइल फोन सेवाएं उपलब्ध कराने वाली अग्रणी कंपनी भारती एयरटेल ने एसटीडी कॉल दरें 2.65 रुपये प्रति मिनट से घटाकर 1.50 रुपये प्रति मिनट कर दी है।
इसके अलावा कंपनी ने रोमिंग दरों में भी जबरदस्त कटौती की घोषणा की है जिसके तहत इनकमिंग रोमिंग कॉल की दर 1.75 रुपये प्रति मिनट के बजाय एक रुपये प्रति मिनट होगी।
भारती एयरटेल के अध्यक्ष मनोज कोहली ने बताया कि रोमिंग के दौरान एयरटेल के ग्राहक एक रुपये प्रति मिनट की दर से लोकल कॉल कर सकेंगे जबकि 1.50 रुपये प्रति मिनट की दर से एसटीडी कॉल कर सकेंगे।