श्रीहरिकोटा.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा कि भारत के पहले चंद्र मिशन 'चंद्रयान' पर कल से काम शुरू हो जायेगा।
आज की सफ्लता को भारत और इसरो के लिए एक उल्लेखनीय क्षण बताते हुए श्री नायर ने कहा कि इसरो ने पहली बार 10 उपग्रह एक साथ प्रक्षेपित किये हैं।
ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान 'पीएसएलबी' 9 से एक साथ 10 उपग्रह अंतरिक्ष में सफ्लता पूर्वक प्रक्षेपित किये जाने के बाद उत्साह से लबरेज श्री नायर ने कहा कि वैज्ञानिक आज इस कीर्तिमान को स्थापित करने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और वे कल से 'चंद्रयान' पर काम शुरू कर देंगे।
श्री नायर ने कहा कि इस वर्ष की तीसरी तिमाही में चंद्र मिशन पूरा करने का लक्ष्य हमने तय किया है और हमें पूरा विश्वास है कि इसे पूरा कर लिया जायेगा।