bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

सजा कबूल, नहीं करूंगा अपील : हरभजन

नई दिल्ली. गेंदबाज श्रीसंथ को थप्पड़ मारने के मामले में कुल 11 ट्वेंटी 20 मैचों की पाबंदी की सजा झेलने वाले हरभजन सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्हें सजा कबूल है और वे इस फैसले के खिलाफ कोई अपील नहीं करेंगे।

किंग्स 11 पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के मैच के बाद श्रीसंथ पर हाथ उठाने को हरभजन ने आज बहुत बड़ी गलती मानते हुए कहा कि ऐसा करना वाकई उनकी अक्षम्य गलती है और उन्हें सजा पर कोई एतराज नहीं है।

इससे पहले आज ही एक अखबार की खबर के मुताबिक इस मैच के दौरान स्लेजिंग करने पर श्रीसंथ को एक अंपायर अमिश साहेबा ने दो बार चेतावनी दी थी। गौरतलब है कि अगर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाती है तो हरभजन सिंह पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे।

संबंधित खबरें
* अंपायरों ने श्रीसंथ को दी थी चेतावनी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: