bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बदकिस्मती का मारा है सरबजीत : दलबीर

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में सजा-ए-मौत पा चुके भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के परिजन वीजा खत्म होने के कारण एक सप्ताह बाद मंगलवार को भारत के लिए रवाना हो गए। पाक से भारत रवाना होने से पहले सरबजीत की बहन ने उसे दुर्भाग्य का शिकार करार दिया।

सरबजीत की रिहाई की गुहार लगाने पाक गए सरबजीत के परिजनों ने यात्रा के दौरान पाक सरकार को एक अपील सौंपी और सरबजीत से मुलाकात की। भारत के लिए रवाना होते वक्त वाघा बॉर्डर पर सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि उनका भाई बदकिस्मती की मार झेल रहा है।

दलबीर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोबारा जब वे पाक जाएंगी तो सरबजीत उनके साथ होगा और इसी स्थान पर खुशियों का उत्सव होगा। गौरतलब है कि दलबीर अपने पति बलदेव सिंह, सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर, बेटियों स्वपनदीन और पूनम के साथ 22 अप्रैल को पाक पहुंची थीं।

संबंधित खबरें
* सरबजीत मामले में झूठी थी गवाही
* परिजनों को सरबजीत से मिलने की इजाजत
* पाक के बयान के बाद भारत के दावे पर प्रश्नचिह्न्
* सरबजीत के माफी की अपील परवेज के पास नहीं
* काश! वापसी में सबरजीत भी साथ हो
* पाक धमाकों में सरबजीत का हाथ नहीं
* 'सरबजीत को भारतीय होने की सजा'
* सरबजीत के लिए दया याचिका दाखिल
* सरबजीत के लिए उम्र कैद मांगेंगे गिलानी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: