HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

बेहतर हो रही है पामेला की तबीयत

वॉशिंग्टन. बेवॉच की पूर्व ब्यूटी और हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन के प्रशंसकों को यह जानकर खुशी होगी कि कुछ समय से हैपेटाइटिस-सी नामक बीमारी से जूझ रहीं पामेला के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और उनकी तबियत अब पहले से काफी बेहतर है।

माना जा रहा है कि अंडरसन को इस बीमारी का संक्रमण 2003 से हुआ था, जब वह अपने पहले पति व अभिनेता टॉमी ली के साथ विवाहित थीं। इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया था कि अब वह दस से पंद्रह सालों से अधिक जीवित नहीं रह सकती हैं।

मगर पिछले साल अक्टूबर के महीने में ही पामेला ने घोषणा कि थी कि वह अब इस बीमारी से निजाद पाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। उनका करीबी सूत्रों के अनुसार वर्तमान में पामेला का स्वास्थ्य काफी बेहतर हो गया है।

अमेरिकी टीवी- शो को होस्ट करने वाले लैरी किंग के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि अब मैं खुद को पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हूँ। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही मैं पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊँगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: