HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

और बढ़ेंगे सब्जी के दाम

भोपाल. राजधानी में सब्जी के भाव ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है और उनके जेब पर इसका बोझ बढ़ गया है। गर्मी के आते ही सब्जी की कमी के कारण इनके दाम आसमान छूने लगे हैं, जो चालीस रुपए प्रतिकिलो तक के भाव से बिक रहीं हैं। हरी सब्जी सबसे महंगी हैं। राजधानी में सब्जी आसपास के क्षेत्रों से लाई जाती हैं।

पाला पड़ने से सब्जियां की पैदावार घटने से राजधानी में इनकी आवक कम है। जिस कारण बाजार में इनके दाम बढ़ने लगे हैं। न्यूमार्केट के सब्जी विक्रेता मोहम्मद शहीद ने बताया कि 15-20 दिन पहले सब्जी के भाव इतने अधिक नहीं थे। अचानक कीमत वृद्धि का कारण बाजार में आवक कम होना है। अभी कम से कम दो-तीन माह तक सब्जी की कीमतों से लोगों को राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

किसानों को इसका लाभ नहीं

सब्जी के लिए लोगों को तो अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है, लेकिन इसका फायदा किसानों को नहीं हो रहा है। भारतीय किसान जिला संघ के अध्यक्ष मिश्रीलाल ने बताया कि सब्जी व्यापारी किसानों से कम दाम पर सब्जी खरीद कर उसे अधिक कीमत पर लोगों को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें लौकी की कीमत डेढ़ से दो रुपए मिल रही है, जबकि बाजार में यह 15 से 20 रुपए प्रतिकिलो तक के भाव पर बेची जा रही है। व्यापारी इसी तरह बाजार में उपलब्ध अन्य सब्जी के भी मनमाने दाम वसूल रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: