भोपाल. कमला नगर इलाके में मंगलवार की शाम एक किशोरी ने पड़ोसी के घर जाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक आई क्वार्टर निवासी सोलह वर्षीय किशोरी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
मंगलवार की शाम किशोरी अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी। इस बीच किशोरी की मां भी पीछे से पहुंच गई। मां को देख किशोरी ने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।