bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

शहर में तीन दिनों तक रहेंगे ‘विक्रमादित्य’

इंदौर. छत्रपति शिवाजी पर आधारित ‘जाणता राजा’ के बाद शहर में एक और महानाट्य ‘सम्राट विक्रमादित्य’ की प्रस्तुति होगी। 9, 10 और 11 मई को शाम 7.30 बजे से नेहरू स्टेडियम में उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य का साम्राज्य स्थापित हो जाएगा।

इस महानाट्य की प्रस्तुति नगर निगम और समरस संस्कृति दर्शन के माध्यम से नि:शुल्क होगी। प्रवेशपत्रों का वितरण शहर में 50 स्थानों पर किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में 30 फीट ऊंचा तीन मंजिला घुमावदार सेट बनाया जाएगा। महानाट्य में उस काल की जीवंत प्रस्तुति देने में 300 कलाकारों के साथ घोड़े, हाथी, रथ, ऊंट, पालकी का इस्तेमाल होगा। इस बीच जोरदार आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र होगी। यह महानाट्य 2000 साल पहले के वैभवशाली अतीत में ले जाएगा।

महानाट्य आयोजन समिति की संयोजक महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा और राजेश सोनकर हैं। उज्जैन की विशाला, संस्कृति एवं लोकहित समिति द्वारा इसकी प्रस्तुति की जाएगी। समिति उज्जैन में पांच प्रस्तुतियां दे चुकी है। नियोजक, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहन यादव, लेखक डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित और निर्देशक संजीव मालवीय हैं। समापन पर स्मारिका भी निकाली जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: