HomeNewsMetrosIndore Indore

बिना परमिट के संचालित सात बसें जब्त

इंदौर. बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रही पांच बसों को परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ने चेकिंग में पकड़ा। बरात ले जा रही स्कूल और सपनि से अनुबंधित बसें भी जब्त की गईं।

आरटीओ गिरीशमोहन पाठक के अनुसार अशोक ट्रेवल्स की दो वीडियो कोच बसों ने टूरिस्ट बसों का परमिट लेकर प्रदेश में सप्ताह में दो दिन संचालन होना बताया था जबकि ये बसें इंदौर-ग्वालियर और इंदौर-पूना के बीच नियमित संचालित हो रही थीं। इंदौर-मानपुर रोड पर चेकिंग में स्कूल बस एम.पी. 09 एस 1868 बरात ले जाते मिली। सुदामानगर के बरातियों को उतारकर इसे जब्त किया गया। सड़क परिवहन से अनुबंधित आरजे 20 पी 4674 को मांगल्या के पास पकड़ा।

बस का अनुबंध ललितपुर और छंदेरी के बीच था लेकिन यह गुना से बरात इंदौर लेकर आ रही थी। सहारा ट्रेवल्स की वीडियो कोच एपी 13 एक्स 3999 पूना-इंदौर के बीच में बिना परमिट के संचालित हो रही थी। इंदौर-मानपुर और इंदौर-सनावद के बीच भी दो बसों को अवैध परिवहन के कारण जब्त किया। उड़नदस्ते के प्रभारी आरटीआई सुनील तिवारी के मुताबिक सातों बसों को जब्त कर लिया है। इसमें से एक बस को चालानी कार्रवाई कर छोड़ा। सभी बसों से करीब ढाई लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: