इंदौर. बुधवार की सुबह अखबार आपके हाथ आने तक नगर निगम वर्ल्ड गार्डन डे के तहत 40 बगीचों के निर्माण की बुनियाद रख देगा। मंगलवार रात १२.क्२ बजे से महापौर निवास के पास स्थित बगीचे से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत १७ घंटों में १क्१ बगीचों की बुनियाद रखने का कीर्तिमान रचा जाएगा। अभियान २३२ श्रीनगर मेन के सामने स्थित तिकोने गार्डन में संपन्न होगा। समापन समारोह नेहरू पार्क में आयोजित होगा।
यहां २५क्क्क् लोग इंदौर को हराभरा बनाने और उद्यान संरक्षण के लिए मोमबत्ती जलाकर संकल्प लेंगे। मौके पर आकर्षक आतिशबाजी के बीच निगम २क्क्८ में ३क्क् बगीचों के विकास की विधिवत घोषणा करेगा। बच्चों के लिए बुधवार शाम ४ से ७ बजे के बीच ट्रेन, झूले, चकरी, घोड़ा गाड़ी, ऊंट के साथ जम्पिंग पेड की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें पॉपकार्न और गुड़िया के बाल खिलाए जाएंगे। पार्क में ग्रीन थीम पर विशेष रोशनी होगी।
रोड शो आयोजित
गार्डन डे की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद द्वारा जनजागृति अभियान के तहत रीगल तिराहे से रोड शो शुरू हुआ। शो का शुभारंभ महापौर डॉ.उमाशशि शर्मा ने मंगलवार शाम ७ बजे किया। भारत विकास परिषद के समन्वयक रजनीश चोरड़िया, अखिलेश खंडेलवाल, राजेंद्र मंत्री और उद्यान समिति के आलोक राठौर ने लोगों से आने वाली पीढ़ियों के लिए अभियान को सफल बनाने की अपील की।