HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

बिरगांव नगर पालिका में हंगामा

रायपुर. बिरगांव नगरपालिका के कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता मंगलवार को पालिका दफ्तर में विकास कार्यो का हिसाब लेने पहुंच गए। वे जानना चाहते थे कि जब सरकार ने स्वीकृत पांच करोड़ रुपए में से एक फूटी कौड़ी नगरपालिक को नहीं दी तो वार्डे में सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यो का टेंडर कैसे हो गया? सीएमओ ने बताया कि पहली किश्त के रूप में 1.25 करोड़ रुपए मिले हैं। तब उन्होंने पालिका के खाते की पड़ताल की, जिसमें रकम जमा ही नहीं हुई थी। इसके बाद पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि सीएमओ किसी कारण विशेष से गलतबयानी कर रहे हैं। हालांकि सीएमओ जीएस क्षत्री इस बात पर अड़े रहे कि शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी तथा पैसा जमा हो जाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेसियों ने सीएमओ दफ्तर में करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा किया। इसके बाद वे पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन के पास पहुंचे। श्री देवांगन के हस्तक्षेप के बाद सीएमओ ने पार्षदों को एक मई से वार्डे में काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पार्षद लौटे। हंगामा करनेवालों में कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता इकराम भाई, युवक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष नानू दीवान, पार्षद धन्नू बंदे, राधेश्याम देवांगन, बुधारू धृतलहरे, डा. सतकुमार बांधे, रामखिलावन लहरी, संतोष साहू व अन्य लोग थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: