HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

हंगामे के बीच ‘हैप्पी बर्थडे’

बिलासपुर. अपने जन्मदिन पर हुए समारोह में श्री जोगी ने पंडाल में समर्थकों के साथ भोजन किया। उधर जोगी समर्थकों ने हंगामे को कार्यकर्ताओं के उत्साह का नतीजा बताया।

सर्किट हाउस से कार्यक्रम स्थल राघवेंद्र राव सभा भवन के पीछे मैदान में बने पंडाल में लगभग एक बजे जब श्री जोगी पहुंचे, तो समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके मंच पर बैठते ही समर्थक भी मंच पर टूट से पड़े और फूल, गुलदस्ते देने और माला पहनाने की होड़ लग गई। इस दौरान व्यवस्था संभालने के लिए लगे अनिल टाह, उमाशंकर जायसवाल, रविंद्र सिंह की अपील भी किसी काम नहीं आई। हरेक व्यक्ति मंच पर चढ़कर श्री जोगी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेताब नजर आया। लगभग एक घंटे तक यही माहौल रहा। काफी समझाइश के बाद समर्थक जब शांत हुए तो दोपहर दो बजे श्री जोगी ने केक काटा। इसके बाद समर्थकों का हुजूम एक बार फिर मंच पर उमड़ पड़ा। इसमें पूरे संभाग से आए लोग शामिल थे।

झूमा-झटकी से बिगड़ा माहौल: समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से किए जा रहे स्वागत से जोगी अभिभूत नजर आए। जो भी उनके पास आया, उन्होंने हाथ मिलाकर उसका अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही वे समर्थकों और कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित तौर पर बैठ जाने की समझाइश भी देते रहे। इस पूरे आयोजन से वे काफी खुश और संतुष्ट दिखे। दोपहर लगभग तीन बजे उन्होंने लोगों को संबोधित करना शुरू किया।

इसी दौरान एनएसयूआई नेता राघवेंद्र सिंह लगभग डेढ़ सौ लोगों की भीड़ के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मंच पर पहुंच गए और नारे लगाने शुरू कर दिए। इसी दौरान उनके साथ आए छात्र मंच पर ही नाचने भी लगे। इससे नाराज होकर श्री जोगी मंच से छोड़कर अपने वाहन में जाकर बैठ गए। समर्थकों के मनाने पर लगभग आधा घंटे बाद वे वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने सबके साथ पंडाल में ही भोजन किया। इस दौरान उनकी पत्नी विधायक श्रीमती रेणु जोगी, पुत्र अमित जोगी भी साथ थे।

आपस में ही भिड़े समर्थक: कार्यक्रम के दौरान जोगी समर्थकों में ही गुटबाजी नजर आई। कई बार स्वागत को लेकर समर्थक आपस में ही भिड़ गए। नारे लगाते हुए मनोज वर्मा जब अपने समर्थकों के साथ मंच पर चढ़े, तो उनके और पंकज सिंह के बीच हाथापाई हो गई। किसी तरह उन्हें अलग किया गया। इसके बाद मंच पर व्यवस्था संभाल रहे पूर्व महापौर और बसंत गोरख के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। बीच-बीच में कार्यकर्ता भी आपस में ही जूझते रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने हथियार निकलने की अफवाह भी फैला दी।

विधायक सहित अधिकतर समर्थक रहे उपस्थित: कार्यक्रम में विधायक बलराम सिंह, सियाराम कौशिक, चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेशकर, शक्राजीत नायक, नंदकुमार पटेल, मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश वाजपेयी, सुरेंद्र तिवारी, शहजादी कुरैशी, एलएन राव, शेख नजरुद्दीन, रवि चतुर्वेदी, तरू तिवारी, अनुराग केशरवानी, जुगल गोयल, पंचराम सूर्यवंशी, रामशरण यादव, विनोद जवाहर, राहुल शर्मा, सुजीत मिश्रा, प्रशांत पांडे, कमलेश दुबे, संजय पाणिकर, अमित तिवारी, देवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अरुण सिंह चौहान आदि शामिल थे। विधायक धर्मजीत सिंह किसी काम से बाहर जाने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

पूजा हुई और केक कटे: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अजीत जोगी का जन्मदिन मंगलवार को शहर धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई दी। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। श्री जोगी ने सर्वप्रथम छात्र नेता अविनाश सेठी व समर्थकों द्वारा बनाया गया केक भी काटा। सिंधी समाज के लोगों ने श्री जोगी से उनके जन्मदिन पर मुलाकात कर उनका स्वागत किया। समाज के राष्ट्रीय महामंत्री अमर बजाज ने समाज के ईष्टदेव सांई झूलेलाल की टोपी पहनाकर उनके दीर्घायु की कामना की।

अशोक बजाज ने उन्हें समाज की स्वागत की प्रतीक पखर पहनाया। इस अवसर पर जय वलेचा, मोहनलाल गुरुवानी, विष्णुमल हंसपाल, कैलाश श्यामनानी, राजकुमार बजाज, गंगाराम सुखीजा आदि उपस्थित थे। विप्र सहकारी मुद्रणालय के अध्यक्ष डा. तरु तिवारी ने अपने समर्थकों सहित श्री जोगी से मिलकर उन्हें आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड दिया। उनके साथ जोगी सेना के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग केशरवानी, प्रीतम साहू, जगदीश अग्रवाल, जयंती तिवारी आदि भी थे। एनएसयूआई के जिला शालेय परिक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर जोगी के जन्मदिन खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में हरीश चेलकर, जयदीप सिंह ठाकुर, विनोद साहू, चंदू बघेल, रिकेश सोनवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

छात्रनेता संजय यादव के नेतृत्व में जूना बिलासपुर के युवकों ने शिरडी के सांई बाबा की पूजा-अर्चना कर श्री जोगी के सलामती की दुआ मांगी और मोटरसाइकल रैली निकाली। रैली में मोनू ठाकुर, गणोश भोई, सुधांशु अग्रहरि, जैकी नामदेव, दीनू राजगीर, मकेश सोनी, अनिल गुप्ता, गोपाल नेहरा आदि शामिल थे। पार्षद रवींद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नरेंद्र सिंह ठाकुर, राज चौरसिया, नवीन चौधरी, सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य लोगों ने श्री जोगी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

युकां नेता मनोज वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ मुंगेली नाका चौक से लेकर राघवेंद्र राव सभा भवन के पीछे स्थित मैदान तक श्री जोगी का जोरदार स्वागत किया। इनमें बसंत गोरख, संजय पानीकर, श्याम राय, मुन्ना खान, अखिल सिंह, सुनील करोसिया, राहुल गढ़ेवाल, महेंद्र सिंह ध्रुव, उमेश रजक, गोरे यादव आदि शामिल थे। युकां नेता राजा शर्मा के नेतृत्व में 200 किलो लड्डू कार्यकर्ताओं को बांटा गया। साथ ही श्री जोगी को स्वर्ण मुकुट व गुलाब की माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। इस अवसर पर विधायक बलराम सिंह ठाकुर, अमित तिवारी, साजी मैथ्यू, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अविनाश सेठी, विभाष सिंह, जितेंद्र गुप्ता, दाऊ शुक्ला आदि उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: