News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. सूर्य की तपिश में बढ़त जारी है। मंगलवार को दिन में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंचने से जनजीवन पर असर पड़ा। दोपहर में सड़कें वीरान हो गईं। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी न होने से फिलहाल सुबह गर्मी से कुछ राहत रही।
दिन चढ़ने के साथ सूर्य की तपिश तेज होती गई। हवा की रफ्तार सोमवार की तुलना में कम थी इसलिए लू नहीं चली। दोपहर में पारा 44.7 डिग्री पर जा पहुंचा जिससे लोग घर, दफ्तर में रुकने को विवश हुए। शाम तक सूर्य के तेवर तीखे बने रहे और धीमी रफ्तार से गर्म हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान है। हवा में नमी की मात्रा सुबह 42 प्रतिशत रही। यह सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक है। यह शाम को घटकर 18 प्रतिशत रह गई।