HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

बघेरे की अफवाह से हड़कंप

जयपुर: पानीपेच पुलिया के पास अमानीशाह नाले में मंगलवार दोपहर बघेरा आने की अफवाह से हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग पुलिया पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग तथा पुलिस की टीम ने अमानीशाह नाले में काफी देर तक तलाश किया, लेकिन बघेरा नहीं मिला।

घटना के अनुसार दोपहर किसी मोटरसाइकिल चालक ने पानीपेच पुलिया के पास बघेरा होने की जानकारी पास ही स्थित पेट्रोल पंप पर दी। बघेरे के आने की सूचना के बाद सैकड़ों लोग पुलिया के पास एकत्र हो गए। करीब एक घंटे तक लोगों का हुजूम बघेरे को देखने के लिए जमा हो गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने लोगों को हटा कर जाम खुलवाया।

पुलिस का मानना है कि नाले में होते हुए कोई जंगली जीव यहां तक पहुंच गया होगा। जब लोगों को पता चला तो वह उसी रास्ते वापस चला गया। वन विभाग की टीम को बघेरे के पगमार्क भी नहीं मिले।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: