bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अब घटाए मैच की टिकटों के रेट

मोहाली. पीसीए स्टेडियम में क्राउड बढ़ाने की कवायद के चलते मोहाली टीम के बाकी मैचों के लिए टिकटों के रेट कम कर दिए गए हैं। मंगलवार को पीसीए मोहाली में मोहाली टीम के सीईओ नील मैक्सवल ने बताया कि पिछले तीन मैचों में हालांकि क्राउड का रिस्पांस अच्छा रहा, लेकिन मैदान के कई हिस्से पूरी तरह भरे नहीं थे।

इसी के चलते टिकटों के रेट कम करने का फैसला किया गया है। इस दौरान पीसीए के अध्यक्ष और आईपीएल की गर्व्िनग काउंसिल के मेंबर आई.एस. बिंद्रा ने बताया कि टिकटों के रेट कम करने का मतलब पैसा कमाना नहीं, बल्कि स्टेडियम को हाउस फुल करना है।

बिंद्रा ने कहा कि 250 रुपए वाली टिकट के बाद सीधे ही 750 रुपए की टिकट थी। इस गैप को कम करने के लिए 750 रुपए वाली टिकट का रेट 400 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा 2000 और 3000 हजार रुपए वाली टिकटों के रेट कम कर दिए गए हैं। बिंद्रा ने कहा कि इससे पहले एक के साथ एक फ्री का फॉमूर्ला काफी कामयाब रहा है।

मैच की टिकटों के नए और पुराने रेट
नए रेट पुराने रेट
400 रु. 750 रु.
1000 रु. 2000 रु.
1500 रु. 3000 रु.
7000 रुपए वाली टिकट के रेट में कोई बदलाव नहीं





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: