HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

टाइपिस्ट की मौत कत्ल की आशंका

चंडीगढ़. मंगलवार रात 8.30 बजे सेक्टर-7 के मकान नंबर-1067/एफ में खून से लथपथ इस्टेट ऑफिस के टाइपिस्ट रोहित जोशी की लाश बरामद हुई। हालात कत्ल की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस इसे हादसा मान रही है। सीएफएसएल टीम के मौके पर आने से पहले ही लाश को उठा लिया गया। वारदात का पता रात 8.30 बजे पुलिस को चला।

महिला कंचन जोशी ने पुलिस को सूचित किया कि उनके घर पर पति रोहित जोशी औंधे मुंह पड़े हैं और खून निकल रहा है। मौके पर एसएसपी सुधांशु श्रीवास्तव, डीएसपी पुष्पिंदर धवन और इंस्पेक्टर मनीराम कादियान पहुंचे। पुलिस ने शव देखा, तो उसके मुंह से लेकर पैरों तक खून लगा हुआ था।

सिर के पास एक चोट का निशान भी पाया गया। शव अलमारी के पास पड़ा था और कमरे में एक शराब का अधिया,महिला की सलवार और अन्य सामान पड़ा था। इतना ही नहीं लाश के पास एक लेडिज सेंडल का एक पैर मौजूद था,जिस पर खून लगा हुआ था। मृतक की पत्नी कंचन पासपोर्ट ऑफिस में बतौर क्लर्क कार्यरत है।

पत्नी कंचन ने पुलिस को बयान दिए कि वह दो दिनों से अपनी सहेली के देवर की शादी में जा रखी थी। मंगलवार रात जब वह वापस आई ,तो उसने पति को जमीन पर औंधे मुंह देखा। उसने पुलिस को बताया कि पति शराब का आदी था और उसका इलाज चल रहा था।

उसने बताया कि उनका एक बेटा है,जो कि कंचन के घर पर रहता है और सेक्टर-7 में दोनों पति पत्नी ही रहते थे। पुलिस को दी शिकायत में कंचन ने पति की मौत पर किसी तरह का कोई फाउल प्ले जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। माना जा रहा है कि मृतक की मौत रविवार यां सोमवार रात को हुई।

मामला संदिग्ध,पर पुलिस ने बरती लापरवाही..
रोहित जोशी की मौत कत्ल थी,यां फिर हादसा। इसका तो अभी कुछ खुलासा नहीं हुआ,लेकिन इस संदिग्ध मौत की वारदात में पुलिस ने जमकर लापरवाहियां बरती गई।

मौके पर एसएसपी ने विजिट की,जैसे ही एसएसपी मौके से गए। थाना पुलिस ने तुरंत कमरे से लाश उठा ली और उसे जनरल अस्पताल की मोरचरी में रखवा दी। तब तक मौके पर न तो सीएफएसएल की टीम पहुंची थी और न ही पुलिस की अपनी फोरेंसिक टीम।

जब फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची,तो सारे सीन से छेडछाड़ और लाश के न होने से काफी निराश हुई। इतना ही नहीं जब मौके पर क्राइमब्रांच इंचार्ज और उनकी टीम पहुंची। उनसे पहले भी लाश उठाई जा चुकी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: