HomeNewsNational National

'उम्मीद है सरबजीत को मिलेगी माफी'

नई दिल्ली. भारत ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान में मौत की सजा पाए भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान क्षमादान दे देगा।

विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कहा, ' हम उम्मीद करेंगे कि पाकिस्तान सरकार सरबजीत की फांसी की सजा को माफ कर देगी और वह लौटकर भारत आ सकेगा। '

उन्होंने कहा कि यह उनकी प्रक्रिया है और निर्णय उन्हें ही लेना है। उधर पाकिस्तान में सरबजीत से मिलने के बाद उनका परिवार भारत लौट आया है।

गौरतलब है कि पाक सरकार ने सबरजीत की फांसी 21 दिनों तक टाल दी है।

संबंधित खबरें
* बदकिस्मती का मारा है सरबजीत : दलबीर
* सरबजीत मामले में झूठी थी गवाही
* परिजनों को सरबजीत से मिलने की इजाजत
* पाक के बयान के बाद भारत के दावे पर प्रश्नचिह्न्
* सरबजीत के माफी की अपील परवेज के पास नहीं





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: