नई दिल्ली. रिसर्च एंड एनालसिस विंग(रॉ) के भूतपूर्व प्रमुख आनंद के. वर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की आईएसआई भारत के मुस्लमानों को गलत गतिविधियों में लिप्त करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आईएसआई जेहादी गुटों की मदद से भारत के मुस्लिम समुदाय को आर्कषित करने की पूरी कोशिश कर रहा है।
1987 से 1990 तक रॉ के प्रमुख के रुप में कार्यरत रहे आनंद ने कहा कि पाकिस्तान आंतकवादी गतिविधियों से तबतक बाहर नहीं आ सकता जबतक वहां की सेना इसके लिए प्रतिबद्ध नहीं होती। वर्मा ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ ही चीन से भी सर्तक रहना चाहिए।