HomeNewsNational National

दलित बच्ची को आग में फेंका

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में दलित समुदाय की एक 6 वर्षीय बच्ची को कथित रूप से उच्च जाति के कुछ लोगों ने जिंदा जलाने की कोशिश की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ताजा खबर के मुताबिक बच्ची को आग में फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उच्च जाति के कुछ लोगों ने बच्ची को आग में फेंक दिया। परिजनों ने यह आरोप भी लगाया था कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

मामले के अनुसार बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दबंगों के घर के पास से गुजरी। दबंगों ने बच्ची को वहां से जाने से मना किया और बच्ची के इंकार करने पर उन्होंने पास में जल रही उसे आग में फेंक दिया।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले उप्र में ही दलित समुदाय पर अत्याचार की एक और घटना सामने आई थी जहां दलितों की अगुवाई करने वाली बहुजन समाज पार्टी की सरकार है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: