bhaskar Web English
HomeNewsNational National

'कन्या भ्रूण हत्या शर्मनाक'

मुंबई. अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं हमारे देश के लिए शर्म की बात है। लेखिका शोभा डे के नए पुस्तक का विमोचन करने आए बिग बी ने कहा कि जब तक हमारे देश के लोग इस मामले में जागरुक नहीं होते तब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता। अमिताभ ने कहा कि इसे रोकने के लिए सिर्फ कानून बनाने से कुछ फायदा नहीं है।

अमिताभ ने कहा कि भारत में लड़कियों की संख्या दिन-ब-दिन कम होते जा रही है और कुछ दशकों के भीतर ही हमें इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकता है।

अमिताभ ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या में पंजाब सबसे आगे है ओर हमें इसे रोकने के लिए आम लोगों में जागरुकता पैदा करना आवश्यक है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: