नई दिल्ली. आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिल्डरों के घरों पर छापामार कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति बरामद की है।
एक टीवी चैनल की खबर के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति होने की सूचनाएं मिलने पर की और बिल्डरों के घर छापा मारा। स्पेज कंपनी के मालिकों के घर मारे गए छापे में विभाग ने करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति के अलावा विदेशी कारें भी जब्त की हैं।