HomeNewsNational National

ब्रिटिश रेप केस : दोषी को उम्र कैद

उदयपुर. पिछले साल राजस्थान आई एक ब्रिटिश पत्रकार के साथ बलात्कार करने के आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

उदयपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी प्रभात सिंह को उम्र कैद की सजा सुनाई। 23 दिसंबर 2007 को ब्रिटिश पत्रकार के साथ आरोपी ने बलात्कार किया था। प्रभात सिंह उस होटल का मालिक है जहां वह ब्रिटिश पत्रकार ठहरी थी।

यह मामला सामने आने पर राजस्थान सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया था। इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और राजस्थान को पर्यटन की दृष्टि से सुरक्षित बनाने की दिशा में इस फैसले को बेहतर करार दिया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: