bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

मुसीबत में फंसे रोनाल्डो!

रियो डी जेनेरियो. ब्राजील के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो पर महिला परिधान पहनने वाले तीन पुरुषों को यौनकर्मी समझकर एक मोटल में ले जाने के मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

इन तीन में से एक एंड्री लुइस रिबरियो का आरोप है कि रोनाल्डो ने उन्हें मोटल में ले जाने की बात जाहिर नहीं करने के एवज में प्रति व्यक्ति 1000 रेइस (ब्राजीली मुद्रा, 592 डॉलर) देने की पेशकश की जिसे दो अन्य ने स्वीकार कर लिया।

रिबेरियो ने रोनाल्डो पर मादक पदार्थ सेवन करने का आरोप भी लगाया। दूसरी ओर रोनाल्डो ने पुलिस से कहा कि महिला परिधानों में सजे तीन पुरुषों ने उन्हें मीडिया को इस वाकये की जानकारी नहीं देने के बदले 50 हजार रेइस (29600 डॉलर) वसूलना चाहे थे। पुलिस प्रमुख ने कहा मैं दोनों पक्षों की बात की सच्चई पता लगाऊंगा।

उन्होंने कहा रोनाल्डो ने पुलिस को बताया है कि वे चोट के कारण मानसिक रूप से परेशान हैं और उनसे जबर्दस्ती धन एेंठने की कोशिश की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: