नई दिल्ली. सतर्क हो जाइए। अब नशे में गाड़ी चलाना बहुत महंगा पड़ने वाला है। संसदीय समिति ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जो सिफारिशें की हैं, उनमें नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने के प्रस्ताव रखे गए हैं।
संसदीय समिति की सिफारिशों के हिसाब से अगर कोई नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो जुर्माने के साथ उसे जेल भी भुगतना पड़ सकती है। साथ ही, यह भी कहा गया है कि मेडिकल रिपोर्ट में नशे की मात्रा जितनी ज्यादा पाई जाएगी, जुर्माना भी उतना ज्यादा होगा।
समिति ने प्रस्तावों में दूसरी बार नशे में ड्राइविंग करते हुए पाए जाने पर व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए जाने की सिफारिश की है।