HomeNewsNational National

नलिनी ने मांगी जल्द रिहाई

चेन्नई. नलिनी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के सिलसिले में दोषी करार नलिनी ने मद्रास हाईकोर्ट से अपील की है कि उसे जल्द रिहा कर दिया जाए।

मामले के मुताबिक कोर्ट ने नलिनी को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा दी थी। बाद में सोनिया गांधी के अपील करने के बाद नलिनी की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया गया था।

गौरतलब है कि पिछले महीने 19 मार्च को सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वढेरा ने नलिनी से वेल्लोर जेल जाकर मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात को काफी भावनात्मक बताया गया है। इस मुलाकात के दौरान प्रियंका ने अपने पिता की हत्या की साजिश के बारे में नलिनी से जानना चाहा था।

इससे पहले नलिनी तब खबरों में आई थी जब उसने जेल में रहते हुए डिग्री हासिल की थी। नलिनी का पति श्रीहरन भी हत्याकांड का दोषी है और जेल में बंद है। वह भी एमसीए की डिग्री हासिल करने वाला है।

नलिनी और श्रीहरन ने हत्या के बाद शादी की थी और जेल में नलिनी ने एक पुत्री को भी जन्म दिया था। इस बारे में कोर्ट ने पहले ही सरकार को आदेश दिया था कि नलिनी की बेटी, जो अपनी दादी के साथ श्रीलंका में है, उसे भारत आने दिया जाए क्योंकि वह भी अपनी मां की तरह भारतीय है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: